✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पति ने रची थी पत्नी की हत्या की साजिश, पति समेत चार गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:55:01 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के कशवारी में पिछले 30 मई की रात महिला के ऊपर गोली मार कर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.. बता दें कि 30 मई की रात हुए महिला अन्नू देवी पति रामजी पासवान को दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार कर फरार हो गये थे. उक्त महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया था . डॉक्टरों ने महिला के पेट से गोली निकालकर उसकी जान बचा ली थी. उसके बाद महिला के फर्द ब्यान पर सरिया थाना में कांड संख्या 83/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

एसडीपीओ ने किया मामले का खुलासा

इस मामले को लेकर शनिवार को सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मामले की उद्भेदन किया. नौशाद आलम ने बताया कि शनिवार को सरिया पुलिस ने पीडिता अन्नू देवी के पति रामजी पासवान से पूरी कडाई व गहराई से पूछताछ किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. रामजी पासवान ने बताया कि उसकी पत्नी अन्नू देवी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था. जो एक साल से चल रहा था.  जिससे गुस्से में आकर अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए अपराधियों को 1 लाख 30 हजार की सुपारी दी.  पकडे गये चारों अपराधियों को गिरिडीह जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

Tags:Husband conspiredto kill wifepolice arrestedfour including husband

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.