✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चिंता : किस पर करें विश्वास ! जिसे भैया कह कर बुलाती थी, उसी ने कर डाला बलात्कार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:28:54 AM

देवघर (DEOGHAR) : झारखंड के देवघर में दरिंदगी का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है. जहां एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने पिता का खाना देने जा रही थी. इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने नामजद अभियुक्त के ऊपर शिकायत दर्ज कराई है.

पिता के लिए खाना पहुंचाने जा रही बच्ची

घटना देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोरने पंचायत का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची प्रतिदिन अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत जाती थी. कल दोपहर भी बच्ची अपने पिता का खाना लेकर खेत जा रही थी. लेकिन शाम 5 बजे तक खेत नहीं पहुंचने पर नाबालिग के परिजन उसकी खोजबीन शुरू करते है. काफी देर ढूंढने के बाद बच्ची जंगल के पास अचेत अवस्था में मिलती है. जहां पूछताछ करने पर गांव के ही 22 वर्षीय विनोद सिंह का नाम सामने आता है. पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को डरा कर घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है.  इसके बाद आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. पीड़िता के परिजन आरोपी विनोद सिंह के परिजन से मिलने उनके घर पहुँचे है. वहां से भी पीड़िता सहित सभी को डरा धमकाकर भगा दिया गया. इसके बाद पीड़ित परिवार ने मोहनपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई.  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा

 

Tags:Humanity put to shame in Deogharthe one who used to call her brotherraped herdeoghar newsदेवघर में बच्ची के साथ दुष्कर्ममोहनपुर थाना

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.