✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में मानव अधिकार संगठन का पैदल मार्च, हजारीबाग की बेटी सुमन को न्याय दिलाने की मांग

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 3:24:27 PM

धनबाद (DHANBAD ) : हजारीबाग जिले के विष्णुगंज थाना क्षेत्र में रामनवमी की शाम 12 वर्षीय सुमन कुमारी के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को धनबाद में मानव अधिकार संगठन ने जोरदार प्रदर्शन किया. संगठन के सदस्यों ने बैनर-पोस्टर के साथ इनकम टैक्स ऑफिस क्षेत्र से पैदल मार्च निकाला जो रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल तक पहुंचा. इस दौरान दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई गई.

राज्य सरकार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है

मानव अधिकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री गीता सिंह ने कहा कि सुमन को न्याय दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है. लेकिन राज्य सरकार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के एक सप्ताह बाद भी न तो दोषियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया गया है.

यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा. जिसमें मशाल जुलूस और झारखंड बंद जैसे कदम उठाए जाएंगे. वहीं आगे उन्होंने ने कहा कि पूरे राज्य की महिलाएं सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग करेंगी. सदस्यों ने यह भी बताया कि मामले में हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है और सरकार से जवाब तलब किया है. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जल्द से जल्द एसआईटी गठित कर दोषियों की गिरफ्तारी की जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए.

रिपोर्ट - नीरज कुमार 

 

Tags:Dhanbad protest human rights organizationJustice for Suman Kumari HazaribaghDhanbad march against rape and murderHazaribagh minor girl murder case protestHuman rights protest Jharkhand newsJustice demand for 12 year old girl IndiaDhanbad rally latest newsJustice march Dhanbad todayCrime protest in Dhanbad Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.