☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुजूर ! दुकानदार 3 महीने में एक बार राशन देता है,वह भी तीन किलो कम ,जानिए खबर का डिटेल्स 

हुजूर ! दुकानदार 3 महीने में एक बार राशन देता है,वह भी तीन किलो कम ,जानिए खबर का डिटेल्स 

धनबाद(DHANBAD): हुजूर ! दुकानदार 3 महीने में एक बार राशन देता है लेकिन हर  महीने बायोमेट्रिक पहचान लेकर कूपन  दे देता है.  फिर कहता है कि राशन कम आया  है.  अगले महीने दिया जाएगा.  अक्टूबर महीने में तो दुकानदार ने राशन नहीं दिया फिर पिछले 3 महीने से राशन नहीं दे रहा है.  प्रत्येक व्यक्ति से 3 किलोग्राम कटौती करता है.  यह शिकायत शुक्रवार को उपायुक्त से की गई.  टुंडी प्रखंड के रतनपुर ग्राम पंचायत के कमलपुर गांव से आए शिकायतकर्ता ने जन वितरण दुकानदार पर राशन नहीं देने ,राशन की कालाबाजारी करने की शिकायत की. उपायुक्त ने इस मामले में संबंधित पदाधिकारी को भेजकर जांच करने को कहा है. उपायुक्त  संदीप सिंह शुक्रवार को जनता की शिकायतें सुन रहे थे. 

जन्म से नेत्रहीन बच्चो को मिले ब्लाइंड स्कूल 

 निरसा से आए मंतोष गोराई ने ब्लाइंड स्कूल, जगजीवन नगर, धनबाद में अपने दोनों नेत्रहीन बच्चों के नामांकन का अनुरोध किया.  बताया कि उनके दोनों लड़के जन्म से ही नेत्रहीन है.  उनके भविष्य को देखते हुए ब्लाइंड स्कूल में नामांकन आवश्यक है.  बलियापुर से आए दिव्यांग घुटु महतो ने प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय निर्माण को लेकर उपायुक्त को आवेदन दिया.   बताया कि वह जन्म से ही दिव्यांग है और उन्हें शौचालय एवं आवास के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.  उपायुक्त ने इस मामले को डीआरडीए निदेशक को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के लिए भेज दिया. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

 

Published at: 28 Apr 2023 05:59 PM (IST)
Tags:dhanbadcomplaintDCJantadarbaarrashan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.