✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग में भारी मात्रा में मादक पदार्थ हुआ बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:49:42 AM

हजारीबाग (HAJARIBAGH) : हजारीबाग जिला के इचाक थाना क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.  पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. वैसे तो दो ही लोग पकड़े गए हैं. लेकिन जो मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं, उससे यह लगता है कि इस तस्करी में और भी लोग शामिल होंगे. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

आपकों बता दें कि इचाक थाना में पदस्थापित प्रोबेशनर आईपीएस कि सक्रियता से यह मामला उजागर हुआ है. मादक पदार्थ के विक्रेताओं के पास पहुंचने के लिए एक ग्राहक के रूप में इन से संपर्क किया गया. संपर्क पुलिस के माध्यम से हुई संभव हुआ. पुलिस ने इस मामले में प्रदीप यादव और सुमन कुमार को गिरफ्तार किया है. इनके पास से अफीम 190 ग्राम, ब्राउन शुगर 19 ग्राम, कफ सिरप 23 बोतल, एक नापने वाली मशीन यानी वेइंग मशीन जब्त किए गए हैं.

हजारीबाग जिले के इचाक थाना में फिलहाल प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी कुमार शिवाशीष बतौर थाना प्रभारी काम कर रहे हैं इनके नेतृत्व में ही यह सारा भंडाफोड़ हुआ है. प्रशिक्षु आईपीएस के अनुसार इस कारोबार में और भी कई लोग शामिल होंगे.पुलिस पूरी छानबीन कर रही है.

 

Tags:Huge quantityof drugs recoveredin Hazaribaghtwo accused arrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.