✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोविड से लड़ाई के लिए हम कितने हैं तैयार ,जानिए धनबाद के DDC ने इंस्पेक्शन के बाद क्या दिए निर्देश 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:52:17 PM

धनबाद(DHANBAD): कोविड संक्रमित मरीजों के  इलाज तथा अस्पतालों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने सोमवार को  उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के कैथ लैब का निरीक्षण किया. उन्होंने आईसीयू, पीएसए ऑक्सीजन प्लांट, रसोईघर, ऑटोमैटिक रोटी मेकिंग मशीन, लॉन्ड्री रूम, दवाइयों का स्टोर रूम इत्यादि विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया. अस्पताल प्रबंधन को सभी वार्ड में लाइट, पंखा को दुरुस्त करने, जिस बेड के पास ऑक्सीजन पाइप लाइन का कनेक्शन नहीं है, वहां ऑक्सीजन सिलेंडर रखने, खाली ऑक्सीजन सिलेंडरों को रिफिल कराकर रखने, पीएम केयर से आए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट को चालू स्थिति में रखने, जहां पीएसए ऑक्सीजन प्लांट से कनेक्शन नहीं है, वहां शीघ्र कनेक्शन  का निर्देश दिया. 

130 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 50 वेंटिलेटर तैयार

उन्होंने कहा कि धनबाद में कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 130 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड , 50 वेंटिलेटर तैयार है.  इसके अतिरिक्त 250 से 300 और बैड तैयार है. सभी पारा मेडिकल स्टाफ, चिकित्सक का रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है.  बैड के पास ऑक्सिजन की आपूर्ति को भी चेक किया गया.  रसोईघर व ऑटोमैटिक रोटी मेकिंग मशीन का भी निरीक्षण किया. वहीं लॉन्ड्री रूम में संक्रमित मरीजों के कपड़े, बेडशीट इत्यादि को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार साफ करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए सभी तैयारियां संतोष जनक मिली.  साथ ही कहा कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन इत्यादि में जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा, जिससे कोई संक्रमित व्यक्ति किसी अन्य को संक्रमित ना कर सके. इस दौरान उप विकास आयुक्त श शशि प्रकाश सिंह, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ यूके ओझा, एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य, अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadkovidsnmmchddcinspection

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.