✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 धनबाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया  के नाम 5000 पोस्टकार्ड क्यों भेजा जा रहा, जानिये

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:49:24 AM

धनबाद (DHANBAD):  उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  के नाम 5000 पोस्टकार्ड भेजा जाएगा. इसकी शुरुआत आज बैक मोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने कर दी.  मांग एक ही है, Dhanbad Deserves Airport. कहा गया कि हमेशा राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार धनबाद को क्यों धोखा दिया जाता है. जबकि धनबाद देश के अधिकांश हिस्सों को अपने कोयले से रोशन करते आया है.  रेल राजस्व में भी धनबाद हमेशा प्रथम तीन स्थानों पर रहता है.

धनबाद झारखंड के केंद्र स्थान में पड़ता है, जहां से पटना कोलकाता, रांची, जमशेदपुर, दुमका सभी सिर्फ 4 से 5 घंटे के मार्ग है. यहां बीसीसीएल, सीसीएल, सीएफआरआई, सीएमआरएस, डीजीएमएस, आईआईटी आईएसएम है. और रेलवे का  सबसे महत्वपूर्ण और लम्बा  मार्ग है. प्रश्न किया गया कि आखिर क्या वजह है कि धनबाद को सिर्फ धन उगाही का केंद्र बना दिया गया है. Dhanbadians के सब्र की कितनी परीक्षा लेगी सरकार.  कार्यक्रम में  प्रभात सरोलिया, सुरेंद्र अरोड़ा, प्रमोद गोयल, लोकेश अग्रवाल, सुदर्शन जोशी, सुशील नारनोली, शक्ति प्रसाद, नवल किशोर, बंटी चक्रवर्ती ,पंकज गुप्ता, बलवीर सिंह राजपाल ,रोहित लिकमणिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.