✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सनकी आशिकों की वजह से कब तक जलेंगी अंकिता और मारुति कुमारी जैसी लड़कियां ! आखिर आरोपियों को कानून का भय क्यों नहीं

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:59:42 PM

दुमका(DUMKA): जिले में डेढ़ महीने के भीतर दूसरी बार पेट्रोल कांड से दुमका सिहर गया है. 23 अगस्त 2022 को दुमका नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह में शाहरुख और नईम नामक सनकी युवक ने अंकिता सिंह के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी. जिसके बाद अंकिता की मौत 28 अगस्त 2022 को रांची के रिम्स में इलाज के दौरान हो गई थी.

अंकिता मामले में अभी गवाही प्रक्रिया चल रही

उसकी मौत के बाद जिले में जमकर बवाल हुआ, घटना पर राजनीति भी जमकर हुई. इस घटना के दोनों आरोपी फिलहाल केंद्रीय कारा में बंद हैं और पॉक्सो एक्ट के तहत सुनवाई दुमका में चल रही है. पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर कर दिया गया है. कोर्ट में आरोप गठित होने के बाद गवाही की प्रक्रिया चल रही है, इसके बावजूद इस तरह की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है.

मारुति कुमारी को भी धमकी अंकिता जैसा कर दूंगा हाल

पिछले कुछ मामलों को देखें तो एक तरह से अंकिता कांड का ट्रेंड चल चुका है. ताजा मामला दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव की है जहां राजेश राउत नामक सनकी युवक ने 5 दिन पूर्व बासुकीनाथ में आज के पेट्रोल कांड की पीड़िता मारुति कुमारी को धमकी दी थी कि जैसे दुमका में अंकिता के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर उसकी हत्या कर दी गई थी, उसी तरह तुम्हारे ऊपर भी पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देंगे और सनकी युवक ने धमकी को सच साबित कर दिखाया.

पेट्रोल कांड का चला ट्रेंड

अब सवाल ये उठता है कि लोगों के अंदर शासन, प्रशासन और कानून का भय क्यों नहीं है. अंकिता कांड के बाद जिस तरह से पेट्रोल कांड का ट्रेंड चल चुका है, अगर इस पर शासन, प्रशासन और समाज अंकुश नहीं लगा पाती है तो आने वाले समय में ऐसी कई बेटियां पेट्रोल कांड की शिकार हो जाएंगी. क्या आरोपियों को सजा मिलने में काफी देरी हो जाती है, इस वजह से उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं या फिर कुछ और वजह है.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.