✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आखिर कैसे हो गयी करोडों रुपये की क्रूड ऑयल की चोरी,जिम्मेदार कौन, अब डैमेज कंट्रोल में जुटा IOCL

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:02:42 PM

देवघर (DEOGHAR) : हल्दिया बरौनी तेल पाइप लाइन देवघर जिला से होकर गुजरती है. देवघर से गुजरने वाली पाइप लाइन से कई जगहों पर क्रूड ऑयल की चोरी भी होती रहती है. संज्ञान में आने के बाद आईओसीएल प्रबंधन एक्शन में आकर चोरो के खिलाफ कार्रवाई भी पुलिस द्वारा करवाती है, लेकिन पूर्ण रूप से क्रूड ऑयल की चोरी पर लगाम नही लगाती. नतीजा है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं. जिसका ताज़ा उदाहरण जिला के मोहनपुर थाना अंतर्गत मलहारा में देखने को मिला. जहां अज्ञात चोरों द्वारा  लगभग 6 फ़ीट गड्ढा खोदकर पाइप लाइन को काटकर धड़ल्ले से क्रूड ऑयल की व्यापक पैमाने पर चोरी की घटना को अंजाम देते आ रहे है. चोरो द्वारा कितने दिनों से क्रूड ऑयल की चोरी की जा रही थी इसका कोई हिसाब किताब नही है. सूत्रों के अनुसार करोड़ो रूपये की क्रूड ऑयल की चोरी होने की बात की जा रही है. धड़ल्ले से हो रहे क्रूड ऑयल की चोरी होने की सूचना आईओसीएल प्रबंधन को मिली तो आनन फानन में पाइप लाइन को मरम्मत करने में जुट गई. आखिर यहां किसकी मिलीभगत से क्रूड ऑयल की चोरी करवाई जा रही थी इसकी जांच होनी चाहिए तभी सरकार को राजस्व हानि से निजात मिलेगी.

रिपोर्ट: ऋतुराज सिन्हा

Tags:deighar newsjharkhand newscrude oilIOCLdamage control.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.