✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल की भाजपा में छिड़ी "पावर" की लड़ाई कैसे पहुंच गई संथालपरगना,अब आगे क्या  

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 1:01:07 PM

TNP DESK- राजनीति में जो दिखती है, वह होती नहीं है.  किसी भी गठजोड़ अथवा गलबहिये  का कुछ ना कुछ माने  मतलब होता है.  धनबाद भाजपा में अभी "पावर" की लड़ाई छिड़ी  हुई है.  कभी किसी पदाधिकारी के सुर  बदल जा रहे हैं, तो कभी किसी के.  दरअसल 14 मई  को झरिया में सांसद ढुल्लू महतो  के सम्मान समारोह में महानगर अध्यक्ष का जो वीडियो वायरल हुआ, वह अब कोई ना कोई नया गुल खिलाकर ही रहेगा ,ऐसा कार्यकर्ता ही दावा कर रहे हैं.  प्रदेश के पास तो शिकायत पहुंची गई है, हो सकता है कि यह मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष तक जाए. 

आपसी खींचतान खूब बटोर रही सुर्खियां 
 
कोयलांचल में भाजपा में आपसी खींचतान से प्रदेश नेतृत्व भी चिंतित है, तो लोकल नेता और कार्यकर्ता भी परेशान हैं.  सबको शंका की दृष्टि से देखा जा रहा है.  सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट किये  जा रहे हैं.  दरअसल, धनबाद में मेयर चुनाव के बाद जो स्थितियां बदली हैं , वह सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं.  झरिया विधायक रागिनी सिंह, उनके पति मेयर संजीव सिंह और सांसद ढुल्लू महतो के बीच की राजनीतिक लड़ाई अब सड़क पर आ गई है.  अप्रत्यक्ष बयानों के तीर चल रहे हैं.  कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति है.  यह अलग बात है कि निगम चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की नेताओं के सामने पूछ बढ़ गई है.  उनकी बातें सुनी जा रही है, बावजूद लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है. 

विधायक रागिनी सिंह और मेयर की निशिकांत दुबे से मुलाकात 
 
इस बीच झरिया विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह देवघर में भाजपा के फायर ब्रांड सांसद निशिकांत दुबे से मुलाकात की है.  कहने  के लिए तो दोनों देवघर में बाबा बैद्यनाथ और दुमका में बाबा बासुकीनाथ   की पूजा करने गए थे.  उसके बाद सांसद निशिकांत दुबे के  आवास पर नेताओं की मुलाकात हुई.  कहने के लिए   तो यह मुलाकात पारिवारिक थी.  लेकिन इसके कई माने -मतलब निकाले  जा रहे है.  मुलाकात की पुष्टि सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स  पर भी की है, तो संजीव सिंह ने भी सोशल मीडिया पर मुलाकात की पुष्टि की है. 

कार्यकर्ता पूछ रहे, अचानक महानगर अध्यक्ष के सुर क्यों बदल गए 

 इस मुलाकात की खबर जैसे ही कोयलांचल में पहुंची, तरह-तरह के माने - मतलब निकाले  जाने लगे.  कहा जाने लगा कि  कोयलांचल में भाजपा की राजनीति अब संथाल परगना पहुंच गई है.  दरअसल, 14 मई  के सम्मान समारोह में महानगर भाजपा अध्यक्ष श्रवण राय ने विधायक रागिनी सिंह का नाम लिए बिना बहुत कुछ कहा था.  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.  कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि आखिर महानगर अध्यक्ष के सुर  अचानक क्यों बदल गए?

Tags:DhanbadJharkhandKoylanchalBJPKoyalanchal BJP power struggleJharkhand BJP factionalismसंथाल परगना भाजपा राजनीतिभाजपा में पावर की लड़ाईBJP internal conflict JharkhandJharkhand BJP latest updateJharkhand BJP leaders conflict

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.