✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

NEET पेपर लीक में कैसे जुड़े झारखंड से तार, कहां पहुंची EOU की जांच,अब सीबीआई करेगी रांची हजारीबाग कनेक्शन का खुलासा, पढ़िए एक रिपोर्ट 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: June 23, 2024,
Updated: 10:12 PM

रांची(RANCHI):  NEET  पेपर लीक की जांच झारखंड तक पहुंच गई है. बिहार EOU की टीम दो दिनों तक झारखंड में अनुसंधान कर वापस लौट गई. इस दौरान अब तक के अनुसंधान में क्या कुछ निकल कर सामने आया है यह बड़ा सवाल है. बिहार से पेपर लीक कि जांच करते हुए इसके तार झारखंड के हजारीबाग,रांची और देवघर से जुड़ गया. इसके बाद देवघर से छः शातिरो कि गिरफ़्तारी हुई. बाद में EOU की टीम हजारीबाग के ओसिस स्कूल पहुँच कर लंबी पूछताछ की है. इस पूछताछ की कड़ी को जोड़ने के लिए रांची के ब्लू डार्ट कूरियर और बैंक में भी पूछताछ हो चुकी है. लेकिन अब मामला सीबीआई को सौप दिया गया. अब तक की रिपोर्ट भी EOU ने सीबीआई को हैंड ओवर कर सकती है.

अब तक 19 की गिरफ़्तारी

दरअसल इस पूरे पेपर लीक की जांच पाँच मई को शुरू हुई थी. पटना के शास्त्री नगर इलाके से पेपर लीक की इनपुट पुलिस को मिली थी. जिसके बाद सिकंदर यादवेंदू समेत तीन लोगों की गिरफ़्तारी हुई. जिसके बाद पूछताछ में इस पूरे पेपर लीक का खुलासा होता गया. इसमें अब तक 19 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. लेकिन अभी भी कई लोग फरार चल रहे है. जिनकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है.EOU को अब तक की जांच में पता चला है कि पेपर लीक का मेन सेंटर झारखंड हो सकता है. 

हजारीबाग में हुई पाँच घंटे पूछताछ

सूत्रों की माने तो जिस नंबर की बुकलेट पटना में जली हुई बरामद की गई है. यह हजारीबाग के ओसिस स्कूल के सेंटर की है.अब जांच इस बिन्दु पर की जा रही है कि आखिर बुक लेट हजारीबाग से पटना कैसे पहुंची. इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए EOU की टीम ने हजारीबाग के ओसिस सेंटर पहुँच कर जांच की है.स्कूल में मौजूद शिक्षकों से पूछताछ की गई है. साथ ही जो परीक्षा नियंत्रक और पर्यवेक्षक की तैनाती थी उनसे भी पूछताछ की गई है. बताया जा रहा है कि पाँच घंटे से अधिक चली है.  

कूरियर और बैंक में जांच

इस पूछताछ के बाद फिर रांची के ब्लू डार्ट कूरियर में भी जांच की गई. इस दौरान CCTV फुटेज को खंगाला गया है. इसके अलावा यहाँ मौजूद कूरियर के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है. बताया जा रहा है कि जिस बैंक में पेपर रखा गया था उस बैंक में भी टीम पहुँच कर जांच पड़ताल कर चुकी है.  इस पूरे पेपर लीक के कड़ी को जोड़ने की कोशिश की जा रही है.आखिर पेपर लीक कैसे हुआ हुआ और पटना तक कैसे पहुँच गया. व्हाट्सअप पर किसने पेपर भेजा था. इन सवालों का जवाब तलाशा जा रहा है.

EOU को शक है कि झारखंड के हजारीबाग और रांची के ही किसी लोकेशन से पेपर को लीक किया गया है.अब सभी बिंदुओं पर जांच पूरी हो चुकी है.अब इस जांच को सीबीआई आगे बढ़ाएगी. सभवत इस पूरे जांच की रिपोर्ट eou भी सीबीआई को सौपेगी.अगर देखे तो नीट परीक्षा पेपर लीक में  एक बड़ा खुलासा हो सकता है. इस पेपर लीक में झारखंड से कई लोगों के नकाब उतर सकते है.                                                 

Tags:firstpostvantagepalki sharmavantage palki sharmafirst postfirstpost palki sharmaindia net examindia net exam cancellednet exam new dateindia net exam paper cancelleddark webindia net exam dark webindia net paper leaknet paper leakindia paper leakneet 2024neet 2024 resultneet results 2024neet controversyneet results updateneet 2024 news updateneet 2024 paper leakneet 2024 paper leak newsneet 2024 paper leak latest newsneet paper leak 2024 updateeou reportneetneet result 2024neet exam 2024neet paper leak 2024neet exam resultneet 2024 latest news todayneet ug rownta on neet 2024neet question paper leak 2024retest for neet 2023neet exam newsneet exam latest updatesneet exam latest newsneet re exam newsneet paper leaksupreme court on neet rowwill neet exam happen againneet resultlivelive newsneet paper paper leak controversy live updateneet paper leak tejashwi yadav connectiontejashwi yadav pssikandar prasadtejashwi yadav jail livebihar news liveneet ug paper leak scam 2024 livepritam kumarneet paper leak tejashwi connectionpatna neet paper leak caseneet exam 2024 livebreaking newsnews 18 bihar jharkhandneet paper leak caseneet bihar connectionneet exam paper leakrahul gandhi on neet paper leakjharkhand newsjharkhand today newstoday jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandaaj ka jharkhand newsjharkhand news hindijharkhand aaj ka newstop newsjharkhand breaking newslatest newshindi newsranchi newsjharkhand news livebihar jharkhand newsjharkhand latest newsjharkhand samacharjharkhand morning newsjharkhand livejharkhandjharkhand aaj ka taja khabarnews 18 bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.