☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Expose : कोलकाता पुलिस के चंगुल में कैसे फंसे अधिवक्ता राजीव कुमार, जानिए पूरा मामला

Expose : कोलकाता पुलिस के चंगुल में कैसे फंसे अधिवक्ता राजीव कुमार, जानिए पूरा मामला

रांची(RANCHI): झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को नगद लाखों रुपए के साथ बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में एक नया मोड आ गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता राजीव कुमार ने एक याचिका वापस लेने के एवज में 10 करोड़ रुपए की मांग की थी. आखिर में डील 1 करोड़ में फाइनल हुई. कथित तौर ओर इसी राशि की किस्त लेने अधिवक्ता कोलकाता गए थे. राजीव कुमार की ये डील कोलकाता और रांची से जुड़े एक कारोबारी से हुई थी. कारोबारी कोई  चर्चित अग्रवाल सरनेम वाले है  इन कारोबारी के खिलाफ रांची उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई थी. उसे ही वापस लेने के लिए अधिवक्ता राजीव कुमार 10 करोड़ रुपए मांग रहे थे.

ऑडियो हो रहा वायरल      

इसी बातचीत का एक ऑडियो क्लिप भी तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में अधिवक्ता राजीव कुमार की आवाज है. हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि Thenewspost नहीं करता है. बता दें कि अधिवक्ता को हैरिस स्ट्रीट थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि अधिवक्ता अपने बेटे के साथ एक मॉल में थे. तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया है. 

कौन है अधिवक्ता राजीव कुमार 

अधिवक्ता राजीव कुमार कई चर्चित केस में PIL दायर कर चुके है. हाल में चल रहे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर खनन लीज मामले में भी राजीव कुमार  ही हाई कोर्ट में दायर PIL की पैरवी कर रहे है  जिसकी सुनवायी अभी जारी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाई बसंत सोरेन के खिलाफ सेल कंपनियों को लेकर हाल के दिनों में वो सुर्खियों में थे. रांची डीसी छवि रंजन से विवाद को लेकर भी राजीव कुमार चर्चा में थे, कोलकोता में उनकी गिरफ्तारी को लेकर लोग कई तरह की बाते कर रहे है. तीन विधायकों के बाद राजीव की गिरफ्तारी को लोग सत्ता से भी जोड़कर देख रहे है. 

 

Published at:01 Aug 2022 09:49 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.