✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कैसे एक गार्ड की हिम्मत ने रोक दिया बैंक डकैती, गोड्डा से सामने आया LIVE CCTV फुटेज

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 5, 2026, 3:40:21 PM

गोड्डा(GODDA):गोड्डा जिले के महागमा थाना अंतर्गत बीते सोमवार को एक बैंक के गार्ड की हिम्मत ने डकैती होने से बचाया.सोमवार की सुबह बैंक खुलने के लगभग एक घंटे बाद 11 बजे महागामा स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में एक शख्स सर पर हेलमेट पहने हुए बैंक के अंदर प्रवेश करता है और बैंक के दरवाजे पर तैनात गार्ड विनोद कुमार ने जब उस शख्स को हेलमेट उतारने की जिद्द की तो वो शख्स गार्ड से उलझ गया .

पढ़े कैसे चट्टान बनकर आगे आया गार्ड

गार्ड की राइफल को पकड़कर उससे हाथापाई करने लगा .इस हाथापाई में जब गार्ड ने उस शख्स को जमीन पर पटक दिया तो हेलमेट पहने शख्स ने गार्ड पर गोली चला दिया .गनीमत रही कि गोली गार्ड के कंधे में लगी .गोली की आवाज से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी .

 सामने आया LIVE CCTV फुटेज

सुचना पर महागम sdpo चंद्रशेखर आजाद थाना पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे .पुलिस अब cctv के फूटेज के आधार पर लूटेरों की तलाश में जुट गयी है .हालांकि अभी ये साफ़ नहीं हो पाया है कि लूटेरे कुल कितने की संख्या में आये थे .लूट के असफल प्रयास का cctv फुटेज पुलिस ने जारी किया जिसके सहारे अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास पुलिस कर रही है.हालांकि अपराधी हेलमेट में आये थे और पहचान नही हो पा रही है.

रिपोर्ट-अजित कुमार सिंह

Tags:Viral video of goddaViral video of bank robberyTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayGoddaGodda newsGodda news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.