धनबाद (DHANBAD): धनबाद के बरवाअड्डा थाना अंतर्गत जीटी रोड पर सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रात के करीब 10.30 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार एक परिवार को जोरदार टक्कर मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकी उनके साथ मौजूद बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. इस घटना के बाद चारों तरफ अफर तफरी का माहौल बन गया. वहाँ मौजूदा लोगों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क के दूसरी ओर जा गिरे. बहरहाल रात इतनी थी वाहन चालक मौके पर ही फरार हो गया. फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है और चालक को तलाश रही है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां उन्होंने बिना किसी देरी के तीनों को त्वरित धानबद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुँचने के बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दंपति को मृत घोषित कर दिया वही घायल मासूम बच्चे की हालात नाजुक बताई.
बताते चले, पुलिस ने घटनास्थल पर पाए गए बाइक (संख्या जेएच 10 सीआर 3134) को जब्त कर लिया है। बाइक मृतक महिला सरस्वती देवी के नाम पर पंजीकृत है. शुरुआती जांच के दौरान पता चल की परिवार गोविन्दपुर की ओर से अपने घर बगदाहा की तरफ लौट रहा था, तभी ये अनहोनी घटना हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को भी इस घटना के बारे सूचित कर दिया गया है. बता दें, ये पहली बार ऐसी घटना नहीं है. आए दिन ऐसे ही घटना सामने आती रहती है लेकिन प्रशासन कोई भी ठोस कदम नहीं उठती.