✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जामताड़ा-दुमका रोड पर तेज रफ्तार डंपर का कहर, युवक की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 28, 2026, 1:37:07 PM

जामताड़ा(JAMTARA): जामताड़ा-दुमका मुख्य सड़क पर गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. यह हादसा बिजली कार्यालय के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की जान चली गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

मृतक की पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के तिलाबाद गांव निवासी रोनित राय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रोनित स्थानीय चौकीदार का बेटा था. हादसे में दो अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जिनका इलाज कराया जा रहा है. गुरुवार को एक डंपर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए मुड़ रहा था. इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी अचानक डंपर की चपेट में आ गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार रोनित गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं, युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा. पुलिस लगातार लोगों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश में जुटी रही. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और डंपर चालक की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

 

Tags:Jamtara Road AccidentDumka Road Accident NewsJamtara Dumper AccidentScooty Rider Death JharkhandJamtara Breaking NewsRoad Accident in JamtaraJharkhand Accident NewsPetrol Pump Road AccidentDumka Road Crash News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.