✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में भीषण हादसा: दो हाईवा की आमने-सामने टक्कर, कई वाहनों में लगी आग

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 25, 2026, 10:20:44 PM

झारखंड के दुमका में बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. दुमका रेलवे स्टेशन के समीप दो हाईवा ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. कई अन्य वाहनों में आग लगने की सूचना मिल रही है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही दुमका पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे तत्काल इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Tags:Dumka road accidentDumka latest newsDumka Hiva collisionDumka police update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.