✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए आज से होम वोटिंग शुरू,151 मतदाता पोस्टल बैलट के जरिये करेंगे मतदान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:58:56 AM

देवघर(DEOGHAR):स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना के लिए सभी मतदाताओं को मताधिकार का हक है.इस बार चुनाव आयोग ने नई पहल शुरू की है.इसके तहत वैसे मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक आने जाने में परेशानी होती है, उनके लिए होम वोटिंग का प्रबंध किया गया है.देवघर जिला में 151 मतदाताओं को आज और कल जिला प्रशासन द्वारा उन्हें पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है. 

26 टीम 151 मतदाताओं का कराएगा उनका मतदान

 देवघर समाहरणालय स्थित विकास भवन से उपायुक्त विशाल सागर ने 26 मतदान कर्मियों की टीम को रवाना किया है.यह टीम 151 मतदाताओं के घर घर जा कर उनका मतदान पोस्टल बैलट के जरिये प्राप्त करेगी.151 वैसे मतदाता है जिनकी उम्र 85 वर्ष से ऊपर है और वैसे मतदाता है जो 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग है.ये मतदाता पोस्टल बैलट के जरिये मतदान करने की इच्छा जताते हुए निबंधित करवाया था. 

पढ़ें डीसी विशाल सागर ने क्या कहा

 उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि पूरी गोपनीयता के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिये मतदाताओं से मतदान कराया जाएगा.इस मौके पर कई अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

 रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा        

Tags:loksabha election 2024loksabha election 2024 jharkhandloksabha election 2024 newshome voting started in deogharhome votingpostal ballotdeoghardeoghar newsdeoghar news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.