✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गृहमंत्री अमित शाह की विजय संकल्प महारैली को लोकर तैयारी पूरी, डीसी और एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और मजिस्ट्रेट को किया ब्रीफ 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:42:54 PM

चाईबासा (CHAIBASA) : केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी को चाईबासा आ रहे हैं. वह टाटा कॉलेज मैदान में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे और लोकसभा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे. उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. गुरूवार को युद्ध स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता यहां कैंप किए हुए हैं. पार्टी की ओर से डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने का दावा किया जा रहा है.

कार्यक्रम का रोड मैप

पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले से भी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. गृह मंत्री अमित शाह गुरूवार शाम को ही रांची पहुंच जाएंगे. हेलीकॉप्टर के जरिए शनिवार को टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे. सुबह 10:45 से 12:30 बजे तक यहां उनका कार्यक्रम है. वहीं जिला प्रशासन और जिला पुलिस की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है. पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने वरीय पदाधिकारियों के साथ टाटा कॉलेज मैदान में बन रहे पंडाल, हेलीपैड सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

पुलिस पदाधिकारियों और मजिस्ट्रेट की संयुक्त बैठक

टाटा कॉलेज सभागार में पुलिस पदाधिकारियों और मजिस्ट्रेट की संयुक्त बैठक को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक में संबोधित किया. सभी को कार्यक्रम को लेकर एक-एक बिंदु पर बारीकी से जानकारी दी गई. किसकी  क्या जिम्मेदारी है और उसे कैसे पूरा करना है इस बारे में बताया गया. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि गृहमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए 250 मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त किया गया है. पार्किंग और ट्रैफिक की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. पूरे कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट बना हुआ है. उन्होंने बताया कि सभा स्थल में पुरुष और महिला की एंट्री अलग अलग होगी. सभी लोगों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है. 

नक्सल प्रभावित क्षेत्र को देखते हुए सुरक्षा पूरी

पश्चिमी सिंहभूम जिला नक्सल प्रभावित माना जाता है. इसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है. शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तक चाईबासा शहर और मुख्य मार्गों में सुरक्षा की अति विशिष्ट व्यवस्था रहेगी. बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को लगाया गया है. सुरक्षाबलों के रहने के लिए सरकारी और निजी विद्यालयों को खाली करा दिया गया है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. 25 कंपनी जैप, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के अलावा 250 पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. 

रिपोर्ट : संतोष वर्मा, चाईबासा

Tags:Home Minister Amit Shah's Vijay Sankalp Maharally preparations completed in chaibasachaibasa policeamit shah jharkhand visitthe bews post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.