लोहरदगा ( LOHARDAGA) - लोहरदगा में काम से लौटने के क्रम में एक होमगार्ड संदेहास्पद अवस्था में सड़क के किनारे गिरा हुआ पाया गया, स्थानीय लोगों की पहल पर इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया,मृतक की पहचान पेशरार अंचल में पदस्थापित होमगार्ड भरत गंझू के रूप में हुई, शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, इस संदर्भ में मृतक के पुत्र ने बताया कि अंचल कार्यालय से लौटने के क्रम में संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे पड़े हुए पाए गए, इनके उपर साइकिल गिरा हुआ था, चिकित्सकों ने जांच के बाद इसे मृत घोषित कर दिया,मामले की जांच में बगडू पुलिस जुट गई है, शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
रिपोर्ट - गौतम लेनिन, लोहरदगा
