✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई होमगार्ड भर्ती की पीईटी परीक्षा,निष्पक्षता को लेकर प्रशासन सख्त

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 10:44:59 AM

धनबाद (DHANBAD): राज्य सरकार के निर्देश और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के संकल्प के तहत जिले में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ शुरू हो गई है. इस भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए धनबाद जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए है.धनबाद के बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस परीक्षा की निगरानी स्वयं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन समेत जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी कर रहे है.

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है और अभ्यर्थियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर प्रवेश नहीं करेगा.ऐसा करते पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी.परीक्षा की निगरानी के लिए हाईटेक व्यवस्था अपनाई गई है. केंद्र के हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

परीक्षणों की लगातार वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है

इसके साथ ही दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षणों की लगातार वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे.फर्जीवाड़े पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन और आधार वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इससे केवल वास्तविक उम्मीदवारों को ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिल रही है.

परीक्षा को विवाद रहित बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे है

तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए दौड़ के समय को मापने के लिए आरएफआईडी यानी रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप का इस्तेमाल किया जा रहा है.इससे परिणाम पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित बनाए जा रहे है.जिला प्रशासन का कहना है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और विवाद रहित बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे है. वहीं अभ्यर्थियों से भी अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और निष्पक्ष प्रक्रिया में सहयोग करें.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:home guard recruitmentdhanbad home guard latest newsdhanbad home guard running updatedhanbad home guard news todaydhanbad jila home guard running datehome guard pte exam dhanbaddhanbad news todaytrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.