✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

होली पर जाना है घर और सता रही ट्रेन में सीट मिलने की चिंता, तो रुकिए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी किया होली गिफ्ट !

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:29:51 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बस कुछ ही दिनों में होली का त्यौहार आने वाला है. होली रंग के साथ-साथ खुशियों का भी त्यौहार है. होली को लेकर लोगों के मन में खास उत्साह और उमंग रहता है. भारत की बात करें तो यहां की तो खूबसूरती ही यही है की हमें परिवार के बिना न ख़ुशी मिलती है और न ही मज़ा आता है. यही वजह है की लोग दूर-दराज से होली के मौके पर ज़रूर ही अपने घर पहुंचते हैं. कहीं कमाने गया मजदूर अपने बच्चों के साथ होली खेलने के लिए घर पहुंचता है, तो कहीं पढाई करने घर से दूर गया बच्चा अपने परिवार के साथ होली सेलिब्रेट करने घर आता है. त्यौहार को लेकर लोगों की इसी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए पहले से ही होली गिफ्ट की व्यवस्था कर रखी है. बता दें कि त्यौहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़-भाड़ से समाधान के लिए कई विशेष ट्रेनों की घोषणा की है. ऐसे में लोगों को होली में घर जाने के लिए न तो ट्रैन की कमी होगी और न ही भीड़ की समस्या होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर रेलवे ने एक बयान में कहा कि, "रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, रेलवे ने निम्नलिखित होली स्पेशल ट्रेनों को विभिन्न गंतव्यों के लिए चलाने का फैसला किया है."

जानिए होली स्पेशल ट्रेनों के नाम और उनके रूट 

  • 04053/04054 आनंद विहार टर्मिनल-उधमपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित एसी एक्सप्रेस
  • 04672/04671 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 
  • 04530/04529 बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
  • 04052/04051 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
  • 04048/04047 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस
  • 04518/04517 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
  • 04412/04411 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
  • 04060/04059 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
  • 04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
  • 04064/04063 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
  • 04070/04069 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
  • 04068/04067 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
  • 04066/04065 दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस
  • 03251/03252 राजगीर-आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल
  • 05577/05578 सहरसा-अंबाला कैंट-सहरसा द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल
  • 05269/05270 मुजफ्फरपुर-वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल
  • ट्रेन संख्या 05562 होली स्पेशल दिनांक 13.03.2023 से 27.03.2023 तक प्रत्येक सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 13.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 08.00 बजे जयनगर पहुंचेगी.
  • ट्रेन संख्या 05561 होली स्पेशल दिनांक 11.03.2023 से 25.03.2023 तक जयनगर से प्रत्येक शनिवार को 23.50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 13.00 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी.
Tags:HOLIindian railwayholi special trainsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.