✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ब्रेकिंग : गिरीडीह में मातम में बदली होली की खुशियां,दो युवक की नदी में डूबने से मौत   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 4, 2026, 9:53:39 PM

गिरिडीह(GIRIDIH):जिले में होली का जश्न मताम में तब्दील हो गया. देवरी प्रखण्ड के चतरो गाँव में होली खेलने के बाद पास के नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई.दोनो युवकों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. पूरे गाँव में मातम जैसा माहौल बन गया. हर तरह चीख पुकार की आवाज आने लगी.        

बता दे कि गिरीडीह जिले के देवरी प्रखण्ड के चतरो गाँव में युवकों की टोली होली खेल रही थी. होली खेलने के बाद युवक नदी की ओर गए. जहां फिर नदी में नहाने की उतर गए. लेकिन पानी गहरा होने की वजह से वह देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समा गए.  दोनों लोगों को डूबता देख नदी में नहा रहे अन्य लोग बचाने के लिए आगे बढ़े और करीब 4 घंटे के मशक्कत के बाद दोनों किशोर को नदी से बाहर निकाल गया.

जिसके बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक सभी की जान चली गई थी. डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया.   

बताया जाता है चतरो  निवासी संजय साहू के 17 वर्षीय पुत्र करण साव  और उसका मित्र कृष्णा विश्वकर्मा के 17 वर्षीय पुत्र दीपक विश्वकर्मा गोदावरी नदी में नहा रहे थे. इसी दरमियान दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते हैं देखते दोनों नदी में डूब गए.

इधर स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनो मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही  फिलहाल दोनों किशोरो  का इलाज चल रहा है दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार  

Tags:GiridihGiridih NewsGiridih UpdateGiridih Chatro NewsGiridih dewri newsDeori Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.