✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

HOLI 2023 : इस होली घर पर ही बनाएं हर्बल गुलाल, मज़ा होगा दोगुना और रंग छुड़ाना भी होगा आसान

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:28:39 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  रंगों के त्योहार में आप रंग से बचते बचाते अच्छे नहीं लगेंगे. होली तब तक अधूरी रहेगी जब तक आपके चेहरे पर लाल, पीली, नीली रंग न खिले. हां, अगर आप कड़े रंग से परहेज करना चाहते हैं तो उसका बेस्ट विकल्प अबीर या गुलाल है. आप त्योहार को लेकर खान पान की तैयारी तो कर ही रहे होंगे, लेकिन इस बार घर पर खाने पीने के चीजों के साथ साथ हर्बल रंग भी बनाते हैं. कैसे ? तो चलिए बताते हैं

लाल रंग 

गर्मी का मौसम है और बाजारों में बीटरूट आसानी से उपलब्ध है. इस बीटरूट से ही आप इस होली लाल रंग का अबीर घर में ही बना कर रेडी कर सकते हैं. सबसे पहले बीटरूट लें, चील कर छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर इसे मिक्चर में डालते हुए हल्के पानी के साथ पेस्ट बना लें. पड़ते रेडी होने पर उसमें धीरे धीर कार्नस्टैच या बेसन मिलाते जाएं, तब तक मिलाएं जब तक वो अबीर का रूप न लें. ऐसा करने से घर बैठे ही होली के लिए लाल रंग का ऑर्गेनिक गुलाल बन जायेगा.

हरा रंग

सर्दी भले ही चली गई हो लेकिन बाजार से पालक अभी तो गायब नहीं हुआ है. तो बस हरा हर्बल रंग का गुलाल बनाने के लिए हमें केवल पलक की ही जरूरत है. हरा रंग बनाने के लिए पहले पालक को धो लें, फिर ग्राइंडर में डाल कर हल्के पानी के साथ स्मूथ पेस्ट बना लें. फिर क्या पेस्ट में बेसन या कॉर्नस्टार्च मिलाएं और बन कर तैयार है हर्बल हरा रंग.

पीला रंग

होली खेलने के लिए पीला रंग भी आप घर में ही बना सकते हैं. पीला रंग बनाना सबसे आसान होता है, वहीं इससे बनाने के लिए कई घरेलू विकल्प भी हैं. पीले रंग को तैयार करने के लिए आप  बेसन और हल्दी को मिला सकते हैं. जबकि पीले कोहड़ा या कद्दू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कोहड़े के पेस्ट में धीरे धीरे बेसन मिलाकर भी आप पीला ऑर्गेनिक रंग बना सकते हैं.

नीला रंग 

नीला रंग को बनाने के लिए अपराजिता के फूल से बेहतर कुछ नहीं होता. यह फूल गर्मी के दिनों के बड़े आसानी से मिल जाता है. फूल को आप पानी में उबाल कर नीला रंग तैयार कर सकते हैं. फिर चाहे आप इसे होली खेलने के लिए नीला रंग का पानी की तरह इस्तेमाल करें या फिर इसे सुखा कर अबीर बना कर. इससे आपके स्किन में कुछ किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा.

रंग निकालने के कुछ टिप्स

परिवार के लोग और दोस्तों के साथ होली खेलने में मज़ा तो बहुत आता है. लेकिन बाद में उसी रंगों को निकला बहुत कष्टदाई होता है. ये हैं कुछ टिप्स, जो रंग आसानी से निकाले में मदद करेगा.

  • चेहरे और शरीर से रंग साफ करने के लिए गर्म पानी की जगह ठंडे पानी का इस्तेमाल करें.
  • होली खेलने से पहले शरीर और चेहरे पर मॉइश्चराइजर तेल लगाएं, इससे रंग छुड़ाने के लिए चेहरे को रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  • शरीर और चेहरे को ज्यादा ना रगड़े नहीं तो त्वचा छिल सकती है.
  • रंग साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
  • बालों को रंगों से बचाने के लिए हेयर विग का इस्तेमाल करें. चेहरे को बचाने के लिए मुखौटा लगा सकते हैं.
  • पानी में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरा धोने से भी चेहरे पर लगे रंग आसानी से छूट जाते हैं.
Tags:HOLI 2023herbal gulalhome made herbal colourholi hair wigholi 2023holiholi coloursholi colourholi stashholi stash 20232023 holiholi colour sprayholi 2023 dateholi kab hai 2023 meinholi itemscheapest holi coloursholi colorsholi colour testingsadar bazar holi market 2023holi testingbest holi stash2023 holi stashholi 2023 in calendarholi 2023 date in indiaholi festivalholi stash 2020holi stash 2022holi 2023 date time calendarholi ke colourhappy holibest holi colour

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.