✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Hockey india: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए झारखंड की 3 खिलाड़ियों का चयन, 20 सदस्यीय टीम में मिली जगह

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:55:44 AM

रांची(RANCHI):झारखंड के खिलाड़ी राज्य को गौरवान्वित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. इन खिलाड़ियों की वजह से देश नहीं बल्कि विदेशों में भी झारखंड का नाम रौशन होता है. एक बार फिर झारखंड की तीन हॉकी खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रौशन किया है. दरअसल हॉकी इंडिया की ओर से आज 8 मई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 मई 2023 से एडिलेड में होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई. जिसमें झारखंड की 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है.

झारखंड के 3 खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन 

इस 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी है ,डिफेंडर में निक्की प्रधान ,मिडफील्डर में सलीमा टेटे और फॉरवर्ड में संगीता कुमारी का चयन किया गया है. निक्की प्रधान खूंटी जिला की रहनेवाली है. वहीं सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला की है. और वर्तमान समय में तीनों ही खिलाड़ी रांची रेलवे में कार्यरत है.सभी ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ दो मैच खेलेंगी. यह दौरा सभी महत्वपूर्ण हांग्जो एशियाई खेलों 2023 से पहले टीम की तैयारियों का हिस्सा होगा.

सविता हॉकी इंडिया प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित हैं

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व शीर्ष गोलकीपर सविता करेंगी. जिन्हें हाल ही में बलबीर सिंह सीनियर हॉकी इंडिया प्लेयर ऑफ द ईयर (2022) पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उप कप्तान के रूप में दीप ग्रेस एक्का उनकी सहायता करेंगी. बिछु देवी खारीबम दूसरे गोलकीपर हैं. जिन्हें डिफेंडर्स दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता और गुरजीत कौर के साथ टीम में शामिल किया गया है. मिडफील्डर्स में निशा, नवजोत कौर, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, ज्योति और बलजीत कौर शामिल हैं.

भारत 18 मई, 20 मई और 21 मई को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा

भारत की फॉरवर्ड लाइन का नेतृत्व अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया करेंगी. जिनके पास 250 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कैप हैं. उनके साथ लाल रेमसियामी, संगीता कुमारी और शर्मिला देवी भी होगी. भारत 18 मई, 20 मई और 21 मई को ऑस्ट्रेलिया से और 25 मई और 27 मई को ऑस्ट्रेलिया 'ए' से भिड़ेगा. एडिलेड का मेट स्टेडियम सभी पांच मैचों की मेजबानी करेगा.

झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

झारखंड के तीनो सहित भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामना दी है.वहीं इस कामयाबी से झारखंड के लोग भी काफी खुश हैं.

Tags:Hockey India: 3 players of Jharkhand selected for Australia tourgot place in 20-member teamknow the names of the players

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.