✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चार फरवरी को बनेगा इतिहास, पीएम मोदी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुचेंगे धनबाद,पढ़िए किसका क्या है कार्यक्रम 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:55:57 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब एक ही दिन प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता कोयलांचल में रहेंगे. 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद में मौजूद रहेंगे.  4 फरवरी को राहुल गांधी के भी धनबाद पहुंचने की सूचना पक्की बताई जा रही है. एक साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राहुल गांधी के पहुंचने पर शहर के भीड़ को संभालना जिला एवं पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को बरवाअड्डा हवाई अड्डा परिसर से तीन लोकसभा क्षेत्र धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करेंगे. इस सभा स्थल पर भारी भीड़ जुटने की संभावना व्यक्त की गई है. भाजपा के बड़े नेता रांची से आकर धनबाद में कैंप कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर हर साल की तरह इस साल भी 4 फरवरी को धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस समारोह गोल्फ मैदान में मनाना  जाने वाला है. झारखंड मुक्ति मोर्चा भी पिछले एक महीने से इसकी तैयारी कर रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अलावा सभी मंत्री इसमें शामिल हो सकते हैं .

धनबाद से प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव का करेंगे आगाज

धनबाद में 4 फरवरी को प्रधानमंत्री का झारखंड में पहली चुनावी सभा होगी. झारखंड में तीन-तीन लोकसभा क्षेत्र को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया गया है. प्रधानमंत्री हर क्लस्टर में एक-एक सभा को संबोधित करेंगे .राज्य के अलग अलग लोकसभा क्षेत्र को मिलाकर अलग-अलग क्लस्टर बनाया गया है. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को धनबाद पहुंच रहे हैं. धनबाद लोकसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है. झारखंड में पार्टी के सबसे मजबूत किले धनबाद से प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव का आगाज करने जा रहे हैं .

प्रधानमंत्री धनबाद में hurl उर्वरक संयंत्र का करेंगे उद्घाटन

1991 से, अब तक 2004 की बात छोड़ दी जाए ,तो धनबाद लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीतते रहे हैं .2004 में कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे धनबाद से सांसद बने थे. अन्यथा भाजपा के टिकट पर चार बार रीता वर्मा और तीन बार पशुपतिनाथ सिंह सांसद बने हैं. प्रधानमंत्री धनबाद में hurl उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे .इसको लेकर भी तैयारी तेज हो गई है. 2018 में प्रधानमंत्री hurl उर्वरक संयत्र का बलियापुर में शिलान्यास किया था. और अब 2024 में उद्घाटन करने को आ रहे हैं .प्रधानमंत्री अपनी बात कहेंगे  तो झारखंड मुक्ति मोर्चा भी स्थापना दिवस के बहाने अपनी ताकत दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा. राहुल गांधी भी 4 तारीख को धनबाद में रोड शो करेंगे और लोगों को अपनी बात बताएंगे. झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में 12 अभी भाजपा के पास है. एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में है तो एक कांग्रेस के पास है.

 रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhand newsdhanbad newspm modiPrime Minister Narendra Modi in dhanbaddhanbad politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.