✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा हत्याकांड:जमशेदपुर पर उत्तराखंड पुलिस की पैनी नजर,शूटरों की गतिविधियों पर लोकल पुलिस भी चौकस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 1, 2026,
Updated: 2:02 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा हत्याकांड के 15 दिन पूरे हो चुके है लेकिन अब भी इस हत्या के मास्टरमाइंड और शूटर पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है.पुलिस अब तक इस नतीजे पर पहुंची है कि इसके तार जमशेदपुर के बागबेड़ा जुगसलाई क्षेत्र के अगल बगल ही फ़ैला हुआ है, जिसके लिए लगातार उत्तराखंड पुलिस जमशेदपुर पर अपनी नज़र बनाई हुई है उत्तराखंड पुलिस का जमशेदपुर आना-जाना लगातार जारी है.गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड एक हाई प्रोफाइल मर्डर केस है जिसकी वजह से अब उत्तराखंड पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुकी है. इसके साथ ही जमशेदपुर पुलिस भी उत्तराखंड पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और हरसंभव कोशिश कर रही है कि विक्रम शर्मा हत्याकांड के मास्टरमाइंड और शूटरों तक पहुंच जा सके.

देहरादून पुलिस की शूटरों पर है पैनी नजर

उत्तराखंड की देहरादून पुलिस लगातार विक्रम शर्मा हत्याकांड के शूटरों की गिरफ़्तारी के लिए जमशेदपुर के जुगसलाई बागबेड़ा मानगो में छापेमारी कर रही है.ताकी जल्दी अरोपियों को पकड़ा जा सके और इस मामले का खुलासा हो सके कि आखिर क्यों विक्रम शर्मा हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.लेकिन अब तक पुलिस के जांच में उत्तराखंड पुलिस ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाराबासा निवासी राजकुमार सिंह और ग्रेटर नोएडा से मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर को ही गिरफ्तार कर पायी है.इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, अभी पुलिस की गिरफ़्त से दूर है.

पुलिस आरोपियों पर इनाम भी कर चुकी है घोषित

आपको बता दें कि विक्रम शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों पर 25 25 हजार रुपये का इनाम भी घोशित किया गया है. पुलिस ने कैमरे में उनकी पहचान भी कर ली है, लेकिन लगातार छापेमारी के बावजुद अब तक मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ में नहीं आये है.आपको बता दे कि13 फरवरी 2026 सुबह 10:10 मिनट पर उत्तराखंड के देहरादून स्थित सिल्वर मॉल में जिम से निकलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद उत्तराखंड से लेकर जमशेदपुर में खूब बवाल मचा था वही अब तक पुलिस इसकी जांच में लगी हुई है और लगातार छपेमारी कर रही है लेकिन अब तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है.

Tags:vikram sharma murdervikram sharmadehradun vikram sharmavikram sharma killedhistory sheeter vikram sharmavikrram sharmaformer dgp vikram singhCrime news jamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.