✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपराध के खिलाफ सख्त हुई हिरणपुर पुलिस, 10 साल से फरार चल रहे बदमाश को  भेजा जेल, एक हत्यारा को भी दबोचा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:12:20 PM

पाकुड़(PAKUR):अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही हिरणपुर पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है. पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दो गंभीर मामलों में फरार चल रहे अपराधियों को धर दबोचा. यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता, समर्पण और जमीनी स्तर पर मजबूत सूचना तंत्र का नतीजा है.

मामला-1: कुएं में फेंककर महिला की निर्मम हत्या

कांड संख्या 63/24 में बड़ाबलरामपुर गांव में एक महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था.इस जघन्य हत्या में कुल 7 आरोपी शामिल थे, जिनमें से 5 की गिरफ्तारी पुलिस ने पहले कर ली थी. वहीं मुख्य आरोपी कुशा किस्कू को हिरासत में लिया गया है, जो उसी गांव का निवासी है.एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है.

मामला-2: 10 साल बाद पकड़ाया दहेज उत्पीड़न का आरोपी

वहीं कांड संख्या 14/15 में सीताराम मुर्मू, जो दहेज, मारपीट और दूसरी शादी के मामले में दस साल से फरार था, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे. आरोपी रघुनाथपुर गांव का निवासी है और उसके पिता का नाम बमन मुर्मू है.इन दोनों मामलों में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह द्वारा बनाई गई विशेष टीम ने प्रोफेशनल अंदाज़ में काम करते हुए अपराधियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने यह स्पष्ट संदेश दिया है की अपराध चाहे जितना पुराना या गंभीर हो, हिरणपुर पुलिस की पकड़ से बचना नामुमकिन है.

रिपोर्ट-नंदकिशोर मंडल

Tags:crime news pakurcrime in pakurhiranur police pakurhiranpur news pakurtrending newsviral newsjharkhnadjharkhnad newsjharkhnad news todaypakurpakur newspakur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.