✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता का तंज, हेमंत के नाम के सहारे अमित शाह को हिमंता ने दिखाया आईना! सीमा के सुरक्षा की जिम्मेवारी किसकी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:56:12 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में भाजपा और झामुमो आमने सामने है.  जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है.  वैसे ही दोनों दल के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. बीजेपी झारखंड में आदिवासियों की कम होती आबादी को मुद्दा बनाती दिख रही है. साथ ही झारखंड को एक मुस्लिम राज्य के रूप में धकेलना की साजिश होने का दावा कर रही है. इस पर झामुमो ने पलटवार किया है. JMM केंद्रीय महासचिव ने कहा कि देश की सुरक्षा का जिम्मा केंद्र का होता है. देश की सीमा के सुरक्षा की जिम्मेवारी गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है. ऐसे में हिमंता विश्व शर्मा राज्य सरकार का नाम लेकर अमित शाह को आईना दिखा रहे थे.   

दरअसल शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचे थे. इस दौरान मंच से राज्य में मुसलमानों की आबादी बढ़ने और आदिवासियों की संख्या घटने का मुद्दा उठाया गया. राज्य सरकार पर लगाया की बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसा कर आदिवासी को खत्म करने की तैयारी है. प्रदेश अध्यक्ष से लेकर चुनाव प्रभारी ने कई बार इसे मंच से दोहराया है.  

इस पर झामुमो के नेता विनोद कुमार पांडे ने पूछा कि आखिर बॉर्डर पर किसकी सुरक्षा होती है? अगर किसी दूसरे देश से कोई घुसपैठ कर झारखंड पहुंच रहा है. तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है. विनोद पांडे ने सीधे अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के अंतर्गत ही देश का बॉर्डर आता है और इस मंच से सीमा पर सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाकर राज्य सरकार पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है. इससे साफ है कि आखिर इशारा कहां किया जा रहा था. बाबूलाल मरांडी या हिमंता को अमित शाह को सीधे बोलने की हिम्मत नहीं है. लेकिन इशारे में उन्हे बताया है.     

Tags:झारखंड मुक्ति मोर्चाझारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार चुनावझारखंड मुक्ति मोर्चा के mla ramdas sorenझारखंड मुक्ति मोर्चा(jmm) से जुड़े तथ्यमुक्ति मोर्चा के mla ramdas sorenझारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्रीझारखंडझारखंड में चुनाव से पहले jmm को बड़ा झटकामार्क्सवादी समन्वय समितिमुख्यंत्री हेमंत सोरेनटी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कपलगातारनीति आयोगपीएम मोदीचंपई सोरेनशिबू सोरेनहेमंत सोरेनलगातार liveमिलन समारोहjharkhand newsjharkhandbihar jharkhand newsmuslim population in jharkhandjharkhand ghuspaithnews18 bihar jharkhandbangladesh infiltration in jharkhandjharkhand bangladeshi ghuspathijharkhand politicsjharkhand latest newsbangladeshijharkhand news todayjharkhand high courtjharkhand mein ghuspaithbanladeshi ghuspaithbharat mein ganga ke raste bangladeshi ghuspaithjharkhand news liveed raid in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.