✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेलवे ट्रैक पर हाईवोल्टेज ड्रामा, मालगाड़ी के कंटेनर पर चढ़ हाईटेंशन तार के नीचे दौड़ता रहा युवक, जानिए फिर.....

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:32:55 AM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर सोमवार सुबह उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक अचानक खड़ी मालगाड़ी के कंटेनर पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाई-टेंशन तारों के ठीक नीचे दौड़ने और कूदने लगा. मामला गंभीर लगने पर रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत ओवरहेड तारों की बिजली सप्लाई बंद करवाई, ताकि कोई हादसा न हो. 

सूचना मिलते ही GRP और RPF की टीम मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे की कोशिश के बाद सीढ़ी लगाकर युवक को किसी तरह नीचे उतारा गया. नीचे लाने के दौरान उसने कर्मचारियों और सुरक्षा जवानों से धक्का-मुक्की भी की, जिससे कुछ लोगों को चेहरे और शरीर पर हल्की चोटें आईं.

जांच के दौरान पता चला कि युवक मानसिक रूप से अस्थिर है. उससे नाम-पता पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी. बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. ओवरहेड लाइन बंद रहने के कारण प्लेटफॉर्म पर खड़ी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक रुकी रही. बिजली बहाल होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका.

एक रेलवे कर्मचारी ने बताया कि युवक दूर से ही ट्रेन के ऊपर दिख गया था, जिसके बाद तुरंत अधिकारियों को सूचना देकर लाइन बंद करवाई गई. उनका कहना था कि युवक शायद नशे में भी था और नीचे उतारते समय वह कर्मचारियों पर चप्पल से हमला करने की कोशिश कर रहा था. समय रहते बिजली बंद कर दिए जाने से युवक 25,000 वोल्ट की ओवरहेड लाइन के सीधे संपर्क में आने से बाल-बाल बच गया.

Tags:jharkhandjharkhand news updatelatest updatejharkhand big updatedhanbaddhanbad latest newshigh voltage dramaHigh-voltage drama on railway trackHigh-voltage drama on railway track in dhanbadHigh-voltage drama in dhanbadlatest newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.