✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कतरास में हाई वोल्टेज ड्रामा- बीस दिन ससुराल में रही ,बिना कुछ कहे गहना -जेवर ले चली गई मायके ,अब दे रही धरना 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:06:25 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के कतरास में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ.  हालांकि मामला बिगड़ा नहीं ,शादीशुदा लड़की अपने ससुराल में घर बसाने की जिद  पर सोमवार को धरना पर बैठ गई.  लोग इस वाक्या  को देख -सुन हैरानी में पड़ गए.  लोगों की भीड़ भी जुट गई.  समझाने- बुझाने का उस लड़की पर कोई असर नहीं हो रहा था.  बाद में उसके पति की  बहन  के साथ लोगों की बातचीत हुई और निर्णय हुआ कि इस मामले को लेकर एक सामाजिक बैठक बुलाई जाएगी.  उस बैठक में जो निर्णय होगा, वह दोनों पक्षों को मान्य होगा. 

बिहार के गया की रहनेवाली है लड़की 

 मामला कुछ ऐसा है कि बिहार के गया की रहने वाली ललिता कुमारी की शादी 8 जुलाई 22 को कतरास के चंद्रकांत कुमार के साथ हुई थी.  शादी के बाद लड़की ससुराल आई लेकिन ससुराल में 20- 25 दिन रहने के बाद वह फिर बिना कुछ बताए, बिना किसी से अनुमति लिए मायके चली गई.  आरोप के मुताबिक घर से गहने और रुपए भी लेकर गई.  इसके बाद उसे कोई लाने नहीं गया  और न ही  ससुराल के लोग उससे कोई संपर्क किये.  जब कुछ  दिन बीत गया तो वह ससुराल में घर बसाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की.  2 फरवरी को महिला थाने में शिकायत की.  उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं होता देख, सोमवार को  सीधे ससुराल कतरास बाजार के आनंद नगर पहुंच गई  और घर के सामने धरना पर बैठ गई.  फिर क्या था, भीड़ जुट गई, लोग अपने- अपने ढंग से इस मामले की व्याख्या करने लगे. 

होगी सामाजिक बैठा और तब होगा फाइनल निर्णय 
 
बाद में तय हुआ कि इस मामले को लेकर सामाजिक बैठक की जाएगी और उसमें जो निर्णय होगा, वह दोनों पक्षों को मान्य होगा.  पति चंद्रकांत कुमार का कहना है कि शादी के बाद 20- 22 दिन रहने के बाद वह बिना कुछ बताएं, गहना- जेवर और पैसा लेकर मायके चली गई.  उसके बाद उसने कोई संपर्क भी नहीं किया और जाने के पहले किसी को कुछ बताया भी नहीं  और न किसी से अनुमति ली.  अब धरना देकर ससुराल में घर बसाने की मांग कर रही है.   लोगों के समझाने के बाद सोमवार की शाम को ही लड़की ललिता कुमारी अपने मायके लौट गई है.  अब देखना है कि इस मामले में आगे क्या निर्णय होता है. 

Tags:Dhanbadkatrasgayashadisashural

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.