✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के महिला थाना में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़की की हां, लड़के का ना

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:51:40 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के महिला थाना में शुक्रवार की दोपहर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. महिला थाना के सामने लड़की पक्ष के लोग गेट के बाहर धरने पर बैठ गए. उनका कहना है कि आर्मी के जवान ने शादी करके अपने पास रखा, अब वह दूसरी लड़की से शादी करने की बात कर रहा है. उनका कहना है कि लड़की से दो साल तक व्हाट्सएप पर बातचीत की. फोटो, वीडियो शेयर किया और अब शादी नहीं करना चाहता है. लड़की पक्ष की एक महिला ने कहा कि बेटी से एक रूम में शादी की और अब उसे रखना नहीं चाहता है. वह दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है. जब मीडिया ने लड़की से बात की तो लड़की ने कहा कि उसने मेरे साथ शादी की है और अब वह साथ नहीं रहना चाहता है. हालांकि लड़की के पास शादी का ना फोटो है ना कोई गवाह. लड़की का कहना है कि हमने रूम में शादी की थी और मांग में सिंदूर भी डाला था.

ये भी पढ़ें:

PAKUR: जमीन विवाद बना हिं'सक, खेत जोत रहे चारो भाई को लाठी-डंडे से पीटा

लड़के वाले ने आरोप को बताया झूठा

लड़की का कहना है मुझे न्याय चाहिए. या तो लड़का मेरे साथ रहे या नहीं तो उसे जेल हो. लड़की शादी की तिथि 5 दिसंबर 2019 बता रही है. लड़की ने आगे कहा कि लडके के  मां-बाप ने लड़के की कहीं और शादी फिक्स की है. दहेज मिल रहा है, इसलिए वह शादी नहीं करना चाहता है. जब लड़के के भाई से बात की गई तो उसने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है. लड़की झूठ बोल रही है. लड़की के पास शादी का कोई प्रूफ नहीं है. भाई को जानबूझकर फंसाया जा रहा है. लड़की जबरदस्ती कह रही है कि हमसे शादी करो नहीं तो तुमको जेल भेज देंगे. लड़की पठानकोट भी गई थी, वहां पर आर्मी के अधिकारियो ने जांच की थी, जिसमें कुछ नहीं पाया गया.

रिपोर्ट : प्रकाश महतो, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.