✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: स्कूल में घंटों चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, शिक्षक के साथ मारपीट कर फरार हुए अभिभावक

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:33:18 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पहले के दौर में जब भी बच्चे को शिक्षक की डाट और फटकर लगती थी, तो अभिभावक बच्चे को उनकी गलती का एहसास दिलाते हुए गलती नहीं दोहराने की सलाह देते थे. लेकिन आज-कल समय और हालात दोनों ही बदल गए हैं. आज के दौर में जब बच्चों को स्कूली शिक्षक उनकी गलती पर उनके खिलाफ कदम उठाते हैं, तो उन्हें अभिभावकों का गुस्सा झेलना पड़ता है. अभिभावक अपने बच्चे की गलती पर परदा डालकर, शिक्षक पर ही हावी हो जाते हैं. ऐसा ही एक मामला मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां के एक निजी स्कूल के दो बच्चे उनकी गलती के कारण निष्कासित किए गए. इस पर भड़के पेरेंट्स रॉड और लाठी डंडे से लैस होकर स्कूल पहुंचे और शिक्षक के साथ हाथापाई शुरू कर दी. स्कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची तो अभिभावक फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:

जलाभिषेक यात्रा की अगुवाई करते हुए कांवड़ियों संग सूर्य मंदिर धाम पहुंचे रघुवर दास- जानिये क्या कहा

क्या है मामला

शहर के एक स्कूल में तब हंगामा मच गया, जब स्कूल से निष्कासित किए गए दो छात्रों के परिजन स्कूल परिसर में घुसकर हंगामा करने लगे. रॉड और लाठी डंडे से लैस होकर आए परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों को कक्षा से निकालकर पिटाई कर दी. इस बीच स्कूल के प्रिंसिपल निधि श्रीवास्तव ने पुलिस को फोन कर जानकारी भी दी, पर पुलिस समय पर नहीं पहुंची. परिसर में आधे घंटे तक हंगामा करने के बाद सभी भाग गए. इस दौरान स्कूल के शिक्षक दुर्गा दास सखा और अभिजीत को चोट आई है. जानकारी देते हुए प्रिंसिपल निधि श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा 9 के दो छात्रों ने एक छात्रा के साथ गलत हरकत की थी. शिकायत के बाद दोनों को शनिवार को निष्काशित कर दिया गया. इसी बात को लेकर सोमवार के दिन दोनों छात्र के परिजन स्कूल परिसर में घुस गए और हंगामा करते हुए मारपीट करने लगे. उन्होंने स्कूल परिसर में तोड़फोड़ भी की. एक महिला शिक्षक को भी मारने का प्रयास किया. इधर थोड़ी देर बात असदनगर थाना प्रभारी नरेश सिन्हा भी स्कूल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. इस घटना से स्कूल के सारे स्टाफ डरे सहमे हैं. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं. हालांकि आरोपी छात्र के परिजन हंगामे के बाद और मारपीट कर वहां से फरार हो गए. पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.