धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में बिजली के हाइटेंशन तार जानलेवा हो गए हैं, लगातार घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जानें जा रही हैं. ऐसी ही एक घटना बरोरा थाना क्षेत्र के खोदोबली स्थित एक निजी स्कूल में रविवार की देर रात हुई है. देर रात को एक युवक स्कूल की छत पर चढ़ा था, तार के संपर्क में आने से उसकी तक्षण मौत हो गई. ,किस मंशा से वह चढ़ा था , यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है.
सोमवार को स्कूल खुला तब पता चला
सोमवार को स्कूल जब खुला तो स्कूल का कोई कर्मचारी किसी कार्य से छत पर गया तो देखा कि एक युवक मरा पड़ा है. उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है. मृतक की पहचान अशोक चौहान के पुत्र सूरज के रूप में हुई है. आपको बता दें कि धनबाद में निजी आवासों की छत होकर हाईटेंशन तार गुजरे हुए हैं और यह जानलेवा साबित होते है. पिछले साल छठ के समय में झरिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी.
