✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में परीक्षा केंद्र में हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, इतने लाख में हुआ था सौदा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 13, 2026, 6:10:40 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र स्थित MINERVA DIGITAL परीक्षा केंद्र में SSC (MTS) ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश हुआ है.जहां सेंटर कोऑर्डिनेटर द्वारा कदाचार की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो परीक्षार्थियों और परीक्षा केंद्र के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है.

पढ़े मामले में क्या हुआ खुलासा

गिरफ्तार परीक्षार्थियों की पहचान रौनक कुमार, निवासी रामचन्द्रपुर, जिला लक्खीसराय (बिहार) और बिटु कुमार, निवासी कोचगांव, जिला लक्खीसराय (बिहार) के रूप में हुई है.वहीं परीक्षा केंद्र में रजिस्ट्रेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत शशि कुमार, निवासी दायमचक, जिला नालंदा (बिहार) को भी गिरफ्तार किया गया है.इस संबंध में शुक्रवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच के दौरान परीक्षार्थियों के पास से अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण ब्लूटूथ डिवाइस और स्पाई ईयरपीस बरामद किया गया, जिनका उपयोग कर बाहर से उत्तर बताए जा रहे थे.पूछताछ में परीक्षार्थियों ने स्वीकार किया कि परीक्षा केंद्र के कर्मचारी द्वारा उन्हें ये उपकरण उपलब्ध कराए गए थे और पूरी साजिश पहले से रची गई थी.

नकल कराने के लिए प्रति परीक्षार्थी आठ लाख रुपये की मांग

आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि नकल कराने के लिए प्रति परीक्षार्थी आठ लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से ढाई लाख रुपये अग्रिम रूप से भुगतान किया गया था.गिरफ्तार कर्मचारी के मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप चैट, परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और लेन-देन से जुड़े कई अहम साक्ष्य बरामद हुए है.इस मामले में गोविन्दपुर थाना में 13 फरवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad news todaydhanbad today newsdhanbad todays newsdhanbad ring road land scam news todaydhanbad newsjharkhand news todayed raid dhanbad newsdhanbad latest newsdhanbad gas newsdhanbad today updatedhanbad news in hindiranchi news todaytoday newsdhanbad ring road newsdhanbad crime newsdhanbad viral newslocal news dhanbaddhanbad local newsdhanbad snmmch newsdhanbad firing newshindi news todaytoday latest newsdhanbad hospital newsbreaking news dhanbaddhanbad breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.