✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking : साहिबगंज के राजमहल में तेज रफ्तार का कहर, पलक-झपकते गई मासूम की जान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 29, 2026, 2:57:30 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली और कई सवाल खड़े कर दिए है.घाट जमनी बुधबरिया फोर लेन सड़क पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से पांच वर्षीय राजकुमार मंडल की मौके पर ही मौत हो गई.जानकारी के अनुसार,बच्चा सड़क किनारे खड़ा था,तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल

परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाइक चालक तेज रफ्तार में था और कथित रूप से नशे में भी था,जिसके कारण उसने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हुआ.हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल

 पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़ा करता है.स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियं त्रण और सख्त कार्रवाई की जरूरत है,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो

Tags:AccidentRoad accident in SahibganjRajmahal road accidentAccident news SahibganjRajmahal accident newsTrending newsViral newsSahibganj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.