✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में तेज रफ्तार का कहर, पोल से टकराई बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 18, 2026, 4:51:53 PM

पाकुड़: पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलीपाड़ा मुख्य सड़क के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि एक बाइक चालक तेज गति में सड़क पर जा रहा था. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक की मदद की और बिना देर किए एंबुलेंस को सूचना दी. कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी ले जाया गया.  अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में घायल युवक का इलाज जारी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है. ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त जरूरत है.

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:Jharkhand newsPakur newsAccidentRoad Accident in pakurAccident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.