✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक और हाईवा के बीच हुई जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 10:45:02 AM

कोडरमा (KODERMA): जिले के सदर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जहां दो गाड़ियों में भीषण तककर हुई है. यह दुर्घटना रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित एनएच-20 के कोडरमा घाटी इलाके में नौवां माइल्स के पास हुई. हादसे में एक ट्रक और हाईवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक की पहचान बिहार के नवादा जिले के रहने वाले प्रदीप यादव के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार प्रदीप यादव कोलकाता से अपने ट्रक में दाल लोड कर नवादा की ओर जा रहे थे. जब उनका वाहन कोडरमा घाटी के ढलान वाले हिस्से में पहुंचा, तभी अचानक ट्रक का ब्रेक काम करना बंद कर दिया. ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक आगे चल रही हाईवा से जा टकराया. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया.

घटना के बाद वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम और रोड सेफ्टी कर्मियों ने क्रेन की सहायता से काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला. इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसके दोनों पैर टूटने की पुष्टि की. हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

Tags:koderma newskodermakoderma accidentkoderma accident newskoderma updatejharkhand news update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.