✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेरमो में तेज रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से CISF जवान की दर्दनाक मौत

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 26, 2026, 11:20:33 AM

 

बेरमो(BERMO): गांधीनगर थाना क्षेत्र में रफ्तार का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है. सड़क किनारे पैदल जा रहे सीआईएसएफ जवान सुनील कुमार को पीछे से आ रही तेज गति की मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिससे टक्कर बेहद भीषण साबित हुई. हादसे के बाद सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए उन्हें उठाया और बिना देर किए सीसीएल के सेंट्रल अस्पताल, ढोरी पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दुखद खबर के मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सुनील कुमार की अचानक हुई मौत से उनके घर का सहारा छिन गया है. परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में भी शोक की लहर है. यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की याद दिलाता है.

Tags:BermoCISF jawanmautaccidentnewsupdatecisfjawanJawan Sunil Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.