☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तेज रफ्तार हाइवा और बाइक में टक्कर, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल 

तेज रफ्तार हाइवा और बाइक में टक्कर, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल 

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के दिग्घी ओपी अंतर्गत श्री अमड़ा चौक के समीप रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में एक बाइक आ गयी. इस घटना में बाइक चालक और सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही दिग्घी ओपी प्रभारी जीडी सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे. हाइवा के टायर में फंसे बाइक के साथ चालक और सवार को बाहर निकाला. दोनों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घायल व्यक्ति का नाम बिजय राय और गणेश राय है. दोनों काठीकुंड थाना क्षेत्र के पिटकोरिया गांव का रहने वाला है. दोनों एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच श्री अमड़ा चौक के समीप दुर्घटना का शिकार हो गए. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्यवाई में जुट गई है. 

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Published at:21 Jun 2023 06:05 PM (IST)
Tags:jharkhanddumkaHigh speed highway and bike collided
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.