☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद जेल का उच्च स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण, पांच  बुजुर्ग बंदियों को किया गया चिन्हित  

धनबाद जेल का उच्च स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण, पांच  बुजुर्ग बंदियों को किया गया चिन्हित  

धनबाद(DHANBAD):  झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार  के निर्देश पर  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा वीरेंद्र कुमार तिवारी, उपायुक्त सह उपाध्यक्ष डालसा माधवी मिश्रा, एसएसपी सह सदस्य डालसा एच पी जनार्दनन,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, अवर न्यायाधीश राकेश रोशन, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी हेमंत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता  सह प्रभारी जेल अधीक्षक विनोद कुमार, सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी ( विधि व्यवस्था )नौशाद आलम व एलएडीसीएस की टीम ने सोमवार को मंडल कारा ,धनबाद का औचक निरीक्षण किया.  निरीक्षण  के दौरान टीम ने पांच  ऐसे बंदियों को चिन्हित किया , जिनकी उम्र 70 वर्ष है.  वहीं दो ऐसे बंदी भी मिले, जिन्हें गंभीर बीमारी है. 

  न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने   कारागार के हर एक हिस्से का मुआयना किया.   न्यायाधीश ने चिन्हित किए गए बंदियों को मुक्त कराने के लिए समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया.   इसके बाद न्यायाधीश के नेतृत्व में टीम ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने अथवा न होने की जानकारी ली.   कारागार अस्पताल में  बीमार बंदियों के बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च स्वास्थ्य सेंटर भेजे जाने का निर्देश जेल डॉक्टर को दिया. 

 वही  न्यायाधीश  ने चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय,  रसोई घर, वहां तैयार हो रहे भोजन ,व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और ध्यान-सह-योग केंद्र में सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने  सभी बंदियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा.   न्यायाधीश ने  बंदियों को  जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं  उपलब्ध कराने का आदेश जेल प्रशासन को दिया.  इस मौके पर जेल डॉक्टर राजीव कुमार सिंह,एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट , सहायक कांउसिल, शैलेन्द्र झा,सुमन पाठक ,नीरज गोयल, कन्हैया लाल ठाकुर, स्वाति , मुस्कान  सिविल कोर्ट के सहायक अरुण कुमार ,राजेश सिंह, संतोष कुमार समेत जेल के पदाधिकारी उपस्थित थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Published at:16 Dec 2024 06:42 PM (IST)
Tags:DhanbadMandal KaraInspectionOfficialsInstruction
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.