✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा का सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर हाईलेवल मीटिंग :CS सुखदेव सिंह और DGP अजय कुमार सिंह ने की तैयारी की समीक्षा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:29:43 AM

रांची(RANCHI): भाजपा के सचिवालय घेराव यानी प्रोजेक्ट भवन के कार्यक्रम के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ही अलर्ट नहीं है ,बल्कि राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय हैं. रांची जिला प्रशासन के अधिकारी यानी जिला उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने तो पहले से ही भाजपा के कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी की समीक्षा की है. लेकिन कार्यक्रम बड़ा होने की वजह से राज्य सरकार के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने भी अधिकारियों के साथ 11 अप्रैल के भाजपा के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा के लिए हाईलेवल मीटिंग की. यह मीटिंग प्रोजेक्ट भवन में हुई.

सबसे पहले सोमवार को पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने मुख्यालय के अधिकारी और जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा की. पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम स्थल यानी प्रभात तारा मैदान और सचिवालय के रास्ते पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे. 15 सौ से अधिक पुलिस बल इस कार्यक्रम के लिए लगाए गए हैं. वैसे शहर के अन्य हिस्सों में भी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

पुलिस महानिदेशक ने रांची के डीआईजी और एसएसपी को विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं. उधर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने भी रांची जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात तारा मैदान से होगी. यहां पर पहले सभा होगी. उसके बाद सभी लोग सचिवालय के लिए कूच करेंगे. मुख्य सचिव द्वारा बुलाई गई इस बैठक में जमशेदपुर में भी तनाव की स्थिति की समीक्षा की गई पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि जमशेदपुर में स्थिति सामान्य हो रही है. हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पूरे शहर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

Tags:JharkhandRanchiHigh level meeting regarding BJP's secretariat siege programDGP Ajay Kumar Singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.