✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद आशीर्वाद टावर आग्निकांड पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, हर दस दिन में सुनवाई होने का आदेश

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:18:53 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में आशीर्वाद टावर नामक अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड को लेकर हाइट कोर्ट ने संज्ञान लिया है. हाइटकोर्ट ने सरकार से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. हाईकोर्ट ने पूछा है कि हादसे में सभी घायलों की इलाज की क्या स्थिति हैं. राज्य सरकार ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए क्या कुछ सुविधा उपलब्ध कराई गई है. साथ ही हाईकोर्ट ने पूछा है कि घटना के बाद राज्य सरकार की तरफ से क्या-क्या अहम कदम उठाए गए हैं. हाइकोर्ट ने कहा है कि हर दस दिन में मामले की सुनवाई होगी. ऐसे में अब 2 फरवरी को मामले की अगली सुनवाई होगी. यह सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में होगी.  बता दें कि धनबाद अग्निकांड में अब तक कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें 9 महिला, 3 बच्चे भी शाम‍िल हैं. जबकि अग्निकांड में घायल 18 लोगों का इलाज चल रहा हैं.

पार्लर गई दुल्हन की बची जान

शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के आशीर्वाद टावर नामक अपार्टमेंट के चौथे तल्ले पर रहने वाले सुबोध श्रीवास्तव की बेटी की शादी थी. लोग बताते हैं कि घर सजा हुआ था. पूजा का एक दीया उलट गया और आग सजावट के सामानों में लग गई और उसके बाद इतना बड़ा हादसा हो गया. हादसे में सुबोध श्रीवास्तव की पत्नी माता-पिता और भांजे सहित कुछ अन्य रिश्तेदारों की मौत हो गई. घटना के समय करीब 100 लोग नीचे आने के बजाय छत पर चले गए जिससे उनकी जान बच गई. जबकि दुल्हन तैयार होने के लिए स्वाति ब्यूटी पार्लर गई थी और इसी वजह से वह बच गई. 

घटनाओं के दौर से गुजर था धनबाद

आशीर्वाद टावर आग्निकांड को देखने और सुनने वालों का कलेजा फट रहा है. फटे भी क्यों नहीं, धनबाद में पिछले एक सप्ताह में आगजनी की तीसरी बड़ी घटना है. धनबाद हाल के दिनों में बड़े बड़े हादसों से गुजर रहा है. पिछले शुक्रवार को हजरा अस्पताल में आग लगी, जिसमें डॉक्टर दंपत्ति समेत 5 लोग मौत हे गई थी. उसके बाद कुमारधुबी बाजार में आग लगी, जहां दो दर्जन दुकानें खाक हो गए. फिर मंगलवार की शाम आशीर्वाद टावर की आग ने 14 लोगों की जान चली गई. घायलों में कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

 

Tags:Dhanbad Ashirwad tower fire incidentfire incident dhanbaddhanbad policepm on dhanbad fire incidentdhanbad latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.