✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेल में अमन सिंह की हत्या पर हाई कोर्ट सख्त ! जेल आईजी को उपस्थित होने का आदेश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:04:50 PM

रांची(RANCHI): कोयलांचल धनबाद के इतिहास में पहली बार किसी की हत्या गोली मार कर जेल के अंदर की गई है. इस हत्या के बाद हर तरफ जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़ा होने लगा है. इस बीच, इस घटना के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया है.जेल आईजी को मंगलवार को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है.जेल की सुरक्षा में सेंधमारी कैसे हुई अब जेल आईजी कोर्ट को बताएंगे. यह पेशी वर्चुअल तरीके से होगी,जिसमें आईजी मौजूद रहेंगे.इस मामले का संज्ञान चीफ़ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने लिया है. इस दौरान इस मामले में सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव कुमार ने सरकार का पक्ष रखा है.

कोर्ट यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर जेल के अंदर हथियार कैसे पहुंच गया.जेल की सुरक्षा में कहा और कैसे चूक हुई है.इस मामले में सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया है कि जेल में सभी आला अधिकारी पहुंच कर जांच कर रहे है.सभी पहलुओं को खंगालने में लगे है.आईजी भी जेल में मौजूद है.

बता दे कि रविवार को धनबाद जेल के भीतर अमन सिंह की  गोली मारकर हत्या कर दी गई.  सूत्र बताते हैं कि उसे कई  गोलियां मारी गई है. सिर में तीन गोली मारी गई है, जिसमें एक आर -पार हो गई है. पेट में भी गोली मारी गई है. बायीं आँख में भी गोली लगी है. जेल में शूटआउट के बाद पुलिस और प्रशासन जांच में जुट गया  है. जैसे ही अमन सिंह की हत्या की सूचना मिली, वैसे ही  जिला और पुलिस की आलाधिकारी धनबाद जेल पहुंच गए.                           

Tags:High court StictAman singh murder UpdtaeAman singhGangster In JharkhandGanagster Aman singhIG to appearDhanabad newsThe News PostDhanbad newsAman singh murder update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.