☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नगर निगम चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त! सुनवाई के दौरान की कड़ी टिप्पणी, मुख्य सचिव को किया तलब   

नगर निगम चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त! सुनवाई के दौरान की कड़ी टिप्पणी, मुख्य सचिव को किया तलब   

रांची(RANCHI): झारखंड में नगर निगम चुनाव को लेकर हाई कोर्ट सख्त है. समय पर चुनाव नहीं होने पर नाराजगी जताई है. साथ ही कोर्ट ने अब मुख्य सचिव को तलब किया है. रौशनी खलखो और अन्य की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस आनंद सेन  की अदालत ने सख्त टिप्पणी की है.     

हाई कोर्ट के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट में लंबित नगर निकाय चुनाव मामले में सुनवाई हुई. याचिका  रौशनी खलखो और अन्य की ओर से दाखिल की गई है. अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार पर कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने इसे रुल ऑफ लॉ का गला घोंटने जैसा बताया है.

अब मामले की अगली सुनवाई में मुख्य सचिव को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है. अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी. इससे पहले 7 फरवरी को हुई सुनवाई में राज्य सरकार को 12 हफ्तों में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का कोर्ट ने आदेश दिया था. निर्धारित समय में चुनाव प्रक्रिया नहीं होने के कारण कोर्ट में दाखिल की गई अवमानना याचिका पर कोर्ट का कड़ा रुख देखने को मिला.  

Published at:18 Jul 2025 10:23 AM (IST)
Tags:High Court strict on municipal elections! Strong comments during hearinglike strangling the rule of lawChief Secretary summonedjharkhand nagar nigam election high courtjharkhand nagar nigam election high court hearingnagar nigam electionjharkhand nagar nikay election 2021patna nagar nigam electionranchi nagar nigam electionnagar nigam electionsjharkhand nagar nikay chunavjharkhand nagar nikay chunav 2025jharkhand nagar nikay chunav datejharkhand nagar nikay chunav 2021jharkhand mein kab honge nagar nikay chunavnagar nigampatna nagar nigambihar nagar nigam newsranchi nagar nigam
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.