✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हाई कोर्ट का आदेश, धनबाद के एसएसपी सशरीर 19 अक्टूबर को हाजिर हो, जानिए क्या है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:44:26 AM

धनबाद(DHANBAD):झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार को 19 अक्टूबर को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है. साथ ही सराय ढेला थाना प्रभारी को भी हाजिर होने को  कहां है. झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने 2012 में धनबाद में जब ट्रक में रखे गए 32 टन कोयले को रिलीज करने के लिए दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई की. सुनवाई के दौरान अदालत ने सराय ढेला थाना प्रभारी द्वारा दायर शपथ पत्र को देखने के बाद नाराजगी जताई. अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि दायर शपथपत्र में थाना प्रभारी ने कोयला रिलीज करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है. ट्रक रिलीज करने के संबंध में जानकारी दी गई है. अदालत ने कहा कि उनसे कोयला रिलीज करने की जानकारी मांगी गई थी. इतना ही नहीं, 4 अगस्त को शपथ पत्र दायर करने को कहा गया था लेकिन शपथ पत्र 23 सितंबर को दायर किया गया. विलंब से शपथ पत्र दायर करने पर नाराजगी जताते हुए अदालत ने धनबाद एसएसपी, सराय ढेला थाना प्रभारी को स शरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है.  मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.