✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JPSC परीक्षा को लेकर रांची में हाई अलर्ट, 64 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 4:31:17 PM

रांची (RANCHI): राजधानी में 17 मई को होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी कड़ी में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत जिले के सभी 64 परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है.

यह आदेश 17 मई 2026 की सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा. प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है. इस दौरान किसी भी प्रकार की भीड़, हंगामा या अव्यवस्था फैलाने की अनुमति नहीं होगी. जिला प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा के दौरान भीड़ जुटाकर या अफवाह फैलाकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक के निर्देश पर बड़ी संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

निषेधाज्ञा के तहत कई गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा. किसी भी व्यक्ति को हथियार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष या अन्य घातक वस्तु लेकर चलने की इजाजत नहीं होगी. साथ ही किसी प्रकार की सभा, प्रदर्शन या सार्वजनिक बैठक भी आयोजित नहीं की जा सकेगी. हालांकि सरकारी कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी और आवश्यक सेवाओं को इस आदेश से छूट दी गई है.

रांची के कई प्रमुख स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इनमें डीएवी नंदराज, योगदा सत्संग विद्यालय, डॉन बॉस्को, सेंट जेवियर्स कॉलेज, सेंट पॉल्स कॉलेज, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, निर्मला कॉलेज, विवेकानंद विद्या मंदिर, फिरायालाल पब्लिक स्कूल और साईंनाथ यूनिवर्सिटी समेत कुल 64 केंद्र शामिल हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अभ्यर्थियों और अभिभावकों से भी सहयोग और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है.

Tags:JPSC ExamJPSC backlog examJPSC exam updateProhibitory Orders ImposedProhibitory Orders Imposed in ranchiranchi newsranchi updatenews updatelatest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.