✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

त्योहारों से पहले रांची में हाई अलर्ट! ADG ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 20, 2026, 9:15:14 PM

रांची(RANCHI): में आने वाले प्रमुख पर्वों ईद, सरहुल और राम नवमी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी सिलसिले में एडीजी मनोज कौशिक ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की.

इस बैठक में रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन सहित ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, डीएसपी और विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान एडीजी ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया गया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका होने पर तुरंत कार्रवाई की जाए. साथ ही, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती करने का भी फैसला लिया गया है. एडीजी मनोज कौशिक ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है,

ताकि लोग बिना किसी डर के त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मना सकें. प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो सकें.

Tags:RanchiRANCHI POLICEFestivalsEidSarhuland Ram NavamiThe police administration is fully alert.ADGADG Issues Strict OrdersStrict Orders

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.