✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हे भगवान! हजारीबाग में स्कूल वैन में विस्फोट, जानिए क्या हुआ अंजाम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:20:02 AM

हजारीबाग(HAZARIBAGH):हजारीबाग शहर के पोस्ट ऑफिस चौक के पास एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पर एक स्कूल वैन मैं विस्फोट हो गया. इसमें बच्चे सवार थे. विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में 4 बच्चे घायल हो गए.

जानिए कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हजारीबाग शहर के पोस्ट ऑफिस चौक के पास ये घटना हुई. स्कूल से घर जा रहे एक वैन में कुल 22 बच्चे सवार थे. तभी अचानक वैन की बैटरी फट गई. बैटरी फटने से निकले एसिड की वजह से 4 बच्चे घायल हो गए. उनके शरीर पर एसिड के पीछे पड़ गए.

वैन चालक की लापरवाही से खतरे में पड़ी बच्चों की जान

वैन चालक की लापरवाही का आलम ये था कि जहां बैटरी रखी हुई थी, वहां ढंका हुआ भी नहीं था. यानी बैटरी बॉक्स में कवर नहीं लगा हुआ था. घायल सभी चारों बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों का कहना है कि छोटे से वैन में दो दर्जन बच्चों को लाना और ले जाना गलता है. प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए.

Tags:HeyGod! Explosion in school van in Hazaribaghknow what happenedhazaribaghroad accidentaccidentchildren injuredschool van

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.