✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लीजिये! अब सेल चेयरमैन को ठगी का हथियार कैसे बनाया है साइबर अपराधियों ने, पढ़िए इस रिपोर्ट में

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:22:06 PM

धनबाद(DHANBAD): "गैंग्स ऑफ़ जामताड़ा" से छिटककर पूरे देश में फैले साइबर अपराधी लगातार चुनौती बनते जा रहे है.  विश्वस्त  सूत्रों के अनुसार स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(सेल ) के अध्यक्ष के नाम का उपयोग कर साइबर अपराधियों ने ठगी का प्रयास शुरू किया है.  इसकी सूचना जब बोकारो इस्पात लिमिटेड प्रबंधन को हुई तो मैनेजमेंट ने सभी इकाइयों को सचेत कर दिया है.  अधिकारी, कर्मचारी और वेंडर को सचेत किया गया है कि अध्यक्ष के नाम से आने वाले किसी भी व्हाट्सएप कॉल या मैसेज से सावधान रहे. 

 सूत्र बताते हैं कि बोकारो स्टील लिमिटेड मैनेजमेंट ने  उन लोगों के  मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं, जो इस फर्जीवाड़े में शामिल होकर ठगी की कोशिश कर रहे है.  बताया जाता है कि साइबर अपराधियों ने सेल के अध्यक्ष अमरेंदु  प्रकाश की फोटो का इस्तेमाल अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर किया है.  जिससे  लोगों को आसानी से झांसे  में लिया जा सके.  

सूत्र बताते हैं कि इसका खुलासा तब हुआ ,जब दो लोगों को अध्यक्ष से उनके नंबर पर बात करने को कहा गया.  मैसेज में अध्यक्ष का फोटो भी था.  घटना की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस और इंटेलिजेंस टीम मामले की जांच शुरू कर दी है.  इसके पहले भी साइबर अपराधियों ने झारखंड के कई बड़े अधिकारियों के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया था.  पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी कर रही है, लेकिन साइबर अपराधी अपना तरीका बदल- बदल कर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadCyber CriminalsChairmanCyber criminalCyber crimeCyber crime in DhanbadDhanbad policeCrime newsChairman Steel Authority of India LimitedSail chairman

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.