✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत आज हो रही खत्म, जेल में रहेंगे या नहीं कोर्ट करेगा निर्णय

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:52:06 PM

रांची (TNP Desk) : कथित जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है. उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने को लेकर ईडी की ओर से पीएमएलए कोर्ट में आज अर्जी लगाई जा सकती है. सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत बढ़ाने को लेकर अदालत अपना फैसला सुनायेगा. 13 दिन की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद हेमंत सोरेन हो न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया था, फिलहाल वे जेल में बंद हैं.

बजट सत्र में शामिल होने पर भी पीएमएलए कोर्ट आज सुनायेगा फैसला

23 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा का बजट सत्र की कार्यवाही में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे या नहीं इस पर पीएमएलए कोर्ट आज फैसला सुनायेगा. इस मामले पर बुधवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. 

कोर्ट में दोनों पक्षों ने क्या दी दलील

पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई के दौरान पूर्व सीएम की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा था. अदालत को बताया गया कि 23 फरवरी से शुरू होनेवाला बजट सत्र दो मार्च तक चलेगा. इस बीच 27 फरवरी को चंपाई सोरेन सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बजट पेश करेंगे. महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि सत्र के दौरान मनी बिल पास कराना होता है. इसके लिए बहुमत की जरूरत पड़ती है. ऐसे में हेमंत सोरेन की उपस्थिति आवश्यक है. वहीं ईडी की ओर से वर्चुअल जुड़े अधिवक्ता जोहैब हुसैन ने अदालत को बताया कि जो व्यक्ति न्यायिक हिरासत में रहता है, उसका संवैधानिक अधिकार सस्पेंड मोड में रहता है. यही वजह है कि हेमंत सोरेन को बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

हेमंत सोरेन को ईडी ने किया था अरेस्ट

बता दें कि कथित जमीन घोटाले मामले में ईडी ने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करीब सात घंटे की पूछताछ के बाद सीएम आवास से गिरफ्तार किया था. उसके बाद हेमंत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंपा था. इस दौरान ईडी ने अदालत से तीन बार रिमांड पर लेकर 13 दिनों तक पूछताछ की थी. बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया. तब से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं. उनपर बड़गाईं अंचल की 8.5 एकड़ जमीन घोटाले का आरोप भी ईडी ने लगाया है.

Tags:hemant sorenhemant soren newshemant soren latest newshemant soren jharkhandhemant soren edhemant soren cmed on hemant sorenjharkhand hemant sorenhemant soren ed summonhemant soren today newsjharkand cm hemant sorencm hemant soren newscm hemant sorened summons hemant sorenhemant soren on edjharkhand hemant soren newshemant soren jharkhand newsranchiranchi newsranchi news todayjharkhandjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.